फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कृषि विभाग ने किसानों के खेतों से लिए मिट्टी के नमूने

Tue, 06 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहद मृदा परीक्षण अभियान के तहत कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं नोडल अधिकारी व संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती मंडल अविनाश चंद्र तिवारी ने कौवाटाड़ व हाडापार में किसानों के खेत पर जाकर मिट्टी के नमूने संकलित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद का कुल लक्ष्य 12600 निश्चित है। जिसके सापेक्ष अब तक कल 4605 नमूने संग्रहित किया जा चुके हैं। जनपद में कुल 72 कर्मचारियों को मृदा नमूने लिए जाने के लिए लगाया गया है। इसमें कुल 30 कृषि सखियां भी सम्मिलित की गई है। मृदा नमूने का संकलन जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल द्वारा किया गया है जिसमें मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया जाएगा।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, डॉ. देवेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें