फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटवाया कब्जा

Thu, 08 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेहदावल में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : बाजारशुकुल के पाली घाट पर बना सेतु।
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के परसा माफी गांव में सरकारी भूमि से एसडीएम संजीव कुमार राय व सीओ सर्वदवन सिंह ने बुलडोजर लगाकर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि परसा माफी में सड़क का चौड़ीकरण होना है। सड़क के किनारे की भूमि पर कुछ लोगों ने अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण कर लिया था। बार-बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जा रहे थे। लगभग बीस लोगों के द्वारा यह अतिक्रमण किया गया था। बुधवार की शाम तीन बजे एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। बुलडोजर लगाकर पक्का अतिक्रमण तोड़ा गया। इसके साथ ही अस्थाई अतिक्रमण भी हटा दिया गया। एसडीएम ने कहा कि अब सड़क निर्माण की बाधा दूर हो गई है। आसानी से निर्माण कार्य हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें