फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एडीएम ने स्टोर में देखी रिजर्व सामग्री, दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश ने मेंहदावल तहसील में राप्ती नदी के तट पर निर्मित करमैनी-बेलौली तटबंध का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ परियोजना एवं बाढ़ पूर्व तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

तटबंध के बाढ़ चौकी नवगों, बढ़या ठाठर एवं बेलौली के स्टोर में पर्याप्त मात्रा में सीमेंट की खाली बोरी, नायलन क्रेट, ब्रिक रोरा एवं फ़िल्टर मटेरियल के रूप में गिट्टी, मौरंग आदि रिजर्व रखे पाए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ खंड के संबंधित अधिकारियों से तटबंध पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता मनीष राय एवं अन्य को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संभावित बाढ़ की तैयारी एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बंधों के अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें