बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के मैनतापुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में रोष है। लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बेलहर थाना क्षेत्र के मनैतापुर के गंगा राम, रवींद्र, झीनक प्रसाद, रामजीत, रामभवन, अनकेश कुमार, प्रमोद कुमार, सतई, राजबली, शिव भोला, प्रधान शरवन यादव ने बताया कि संविधान दिवस को आपसी सौहार्द बिगड़ने के लिए डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की गई थी। प्रशासन ने नई प्रतिमा तो स्थापित करा दी लेकिन, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों की पहचान कर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक न्याय अधूरा रहेगा। अब तक किसी की गिरफ्तारी न होना जांच पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस टीम को तेजी से जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे। वहीं, एसओ अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।