संतकबीरनगर। छेड़खानी के आरोप में पकड कर पीटने के बाद निर्वस्त्र कर जूते-चप्पल की माला पहना कर शहर में घुमाने वाले आरोपी का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया। एसडीएम ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। जबकि आरोपी की मां की तरफ से दर्ज कराए केस में पुलिस अभी तक आरोपियों को चिह्नित नहीं कर पाई है।
14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी करने के आरोप में कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पीटा था। बाद में उसे निर्वस्त्र कर जूते-चप्पलों की माला पहना कर शहर में घुमाया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया। जबकि आरोपी की मां ने भी बेटे को मारने-पीटने और जूते की माला पहना कर घुमाने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी पर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।