फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इकलौते बेटे की मौत से सदमे में मूक-बधिर माता-पिता

Thu, 12 Oct 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के उमिला में ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंस कर इकलौते बेटे की हुई मौत से परिजन सहम गए। मूक-बधिर माता-पिता सदमे में हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम हाऊस आए ग्रामीण घटना से दुखी थे। सभी यही कह रहे थे कि हादसा अचानक हुआ और कोई समझ भी नहीं पाया।
विज्ञापन

पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया कि वह चार भाई है। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। उसके भाई दुर्गेश और उनकी पत्नी सरोजा मूक-बधिर हैं। भाई दुर्गेश का पांच वर्षीय बेटा दीपेश इकलौता था। जबकि चार साल की बेटी दिव्या है। मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंस जाने से भतीजे दीपेश की मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित भाई और उसकी पत्नी सदमे में हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद लोग शव लेकर गांव चले गए। ग्रामीण भी घटना से दुखी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें