फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुख्लिसपुर के ठाकुरद्वारा गद्दी को लेकर जड़ा ताला

विज्ञापन
मुखलिसपुर में ठाकुर द्वारा मंदिर में लगा ताला
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर के महंत की मृत्यु के बाद उपजा दावेदारी का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

मुखलिसपुर में स्थित रामजानकी ठाकुरद्वारा मंदिर के महंत राम कमल दास की मृत्यु के बाद उसकी सेवादार रिंकी दास ने मंदिर पर अपना एकाधिकार जमा लिया और विगत दिनों मंदिर में ताला भी जड़ दिया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और महुली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार धनघटा रामजी और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और ग्रामीणों और रिंकी दास को समझा-बुझाकर मंदिर का ताला खुलवाया था।
विज्ञापन

रिंकी दास को भी हिदायत दी कि ये मंदिर है, और यहां ताला नहीं बंद होना चाहिए। यहां कोई भी आकर कभी भी पूजा पाठ कर सकता है, लेकिन कुछ दिनों से इस मठ पर तमाम लोगों की नजर बनी है, और सभी लोग अपने-अपने अनुसार महंत की नियुक्ति करना चाहते हैं। कस्बा निवासी हरिराम, संजय मोदनवाल, अमृता, दिनेश द्विवेदी ,जय राम निषाद ,सागर, मनोज पटवा, भास्कर तिवारी, त्रिपुरारी, अरुणेश द्विवेदी, बबलू राम सरवन आदि सैकड़ों ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर पर तैनात बाबा कमल दास कि जनवरी में प मृत्यु हो गई थी। उन्होंने खाना बनाने और मंदिर में साफ-सफाई के लिए एक महिला को रखा था। उनकी मृत्यु के बाद महिला रिंकी दास मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए वहीं रहने लगी, जिसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें