प्रभारी डीएम एसएन शुक्ला ने शुक्रवार की शाम को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठकर टीईटी की तैयारियों का हाल जाना। प्रभारी डीएम ने बताया कि 19 दिसंबर को दो पालियों में चार परीक्षा केंद्रों पर टीईटी का आयोजन होगा। खलीलाबाद शहर के तीन विद्यालय और मगहर का एक विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा में करीब 2500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह दस बजे से साढे़ बारह बजे तक प्रथम पाली और अपराह्न दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक दूसरी पाली में परीक्षा होगी। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को संपंन कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।