फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एचआईवी संक्रमितों की जांच व इलाज एक ही जगह

Fri, 21 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ​स्थित लैब में सैंपल की जांच करते एलटी शैलेंद्र श्रीवास्तव।  
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में एचआईवी के मरीजों को भागदौड़ से अब राहत मिलेगी। आईसीटीसी के तहत सभी जांच, परामर्श व अन्य सारी व्यवस्थाएं केंद्रीयकृत कर दी गई हैं। पहले इन मरीजों को कई जगह भागदौड़ करनी पड़ती थी। जिसके चलते उनको परेशानियां होती थीं। केंद्रीयकृत व्यवस्था से अब ऐसे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रथम तल की ओपीडी में ही एचआईवी जांच व परामर्श आदि के कार्य होते थे। ब्लड सैंपल निकालने के लिए दूसरे कमरे में जाना पड़ता था। उसके बाद उस पर नंबर लगाने के लिए अन्य कमरे में मरीज जाते थे। वहां से नंबर लगने के बाद 81 नंबर के कमरे में उनके ब्लड सैंपल की जांच होती थी। जिससे मरीजों को काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी। इसमें मरीज परेशान भी होेते थे।
इन सभी समस्याओं को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इसे एक जगह कर दिया है। पुराने पैथालॉजी लैब में इसे स्थानांतरित कर दिया। एक जगह सभी कार्य किए जाएंगे। जिसमे परामर्श, जांच, ब्लड सैंपल आदि लेने का कार्य और रिपोर्ट देने का कार्य एक ही जगह पर होगा। इसके होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें