फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिसवा डेबरी में जमीन विवाद से गांव में तनाव, अफसरों ने जाना हाल

Tue, 15 Aug 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सिसवा डेबरी में पहुंचकर विवादित जमीन का निरीक्षण करते एसडीएम और सीओ
विज्ञापन
- एसडीएम बोले- कास्तकारी की भूमि है, कोर्ट से निपटेगा विवाद
विज्ञापन

- कानून तोड़ने वालों से सख्ती से पेश आएंगा प्रशासन
संवाद न्यूज़ एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के सिसवा डेबरी में जमीन के विवाद को लेकर व्यापारियों और ग्राम प्रधान पक्ष के बीच उपजे विवाद की वजह से गांव में तनाव कायम है। सोमवार को एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। जमीन विदाद की हकीकत जानने के बाद मारपीट में घायल व्यापारी के घर पहुंच कर लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि किसी को डरने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिसवा डेबरी गांव में व्यापारी वीरेंद्र अग्रहरी और ग्राम प्रधान अजय कुमार निषाद के बीच जमीन संबंधित विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। व्यापारियों का आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे प्रधान पक्ष के 30 से 40 लोग वीरेंद्र अग्रहरि के घर पर चढ़ गए और महिलाओं, बच्चों समेत आठ लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान अजय कुमार निषाद सम्मेद नौ नामजद 20 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को हैंसर बाजार में व्यापार मंडल के लोगों ने बैठक कर घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। सोमवार को एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव और सीओ बृजेश सिंह राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विवादित जमीन के बावत लोगों से पूछताछ की और मौके पर कागजात को देखा।
एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि जो भी जमीन मौके पर है, वह कास्तकारी भूमि है। इस विवाद का हल न्यायालय से निकलेगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इंसेट

मारपीट के दौरान घायल महिला ने न्याय की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के सिसवा डेबरी में चल रहे व्यापारियों और ग्राम प्रधान के विवाद के बीच सोमवार को तीसरा पक्ष आ गया। दलित महिला पाना देवी ने पोर्टल पर सीएम, डीजीपी, आईजी, एडीजी, डीएम व एसपी से शिकायत की है। उच्चाधिकारियाें से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पाना देवी पत्नी रामदरश का आरोप है कि शुक्रवार को वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थी। उसी समय गांव निवासी व्यापारी वीरेंद्र अग्रहरी आदि लोग मौके पर पहुंचे और काम कर रहे मजदूरों को अपशब्द कहते हुए भगा दिया। जब पाना देवी ने कारण पूछा तो विरोधियों ने उसे तथा उसके परिवार की अन्य महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया, तभी से मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाने से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रही हैं। आरोप है कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। उनका केस दर्ज नहीं कर रही है। पीड़िता ने सोमवार को मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें