फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रबंध तंत्र को लेकर भाभी और देवर में तनातनी

Sun, 23 Jun 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाथनगर स्थित एक फार्मेसी काॅलेज का मामला
विज्ञापन


- दोनो पक्ष थाने में डटे रहे, महिला ने लगाया ससुरालियों और उनके सहयोगियों पर पिटाई का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर स्थित फाॅर्मेसी काॅलेज का प्रबंध तंत्र का जिम्मा उठाने को लेकर शनिवार को काॅलेज पर स्वर्गीय प्रबंधक की पत्नी और प्रबंधक के भाइयों के बीच जमकर तीखी बहस हुई। दोनों पक्षों में मारपीट की स्थिति बन गई थी। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने तलब किया। थाने में घंटों तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद कुछ संभ्रांत लोगों के जरिए सुलह-समझौता का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आपसी सामंजस्य बनने की स्थिति बनती नहीं दिख रही थी।
नाथनगर स्थित एक फार्मेसी कालेज के प्रबंधक का विगत एक वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में लखनऊ में निधन हो गया था। कुछ महीने बाद काॅलेज की प्रबंधकीय तंत्र की जिम्मेदारी लेने को लेकर मृतक प्रबंधक की पत्नी और मृतक प्रबंधक के भाइयों ने अलग-अलग दावा ठोक दिया। दो दिन पूर्व पुण्यतिथि पर मृतक प्रबंधक के भाइयों ने नाथनगर फार्मेसी काॅलेज पर शांति पाठ का आयोजन कराया था। जबकि स्वर्गीय प्रबंधक की पत्नी द्वारा ससुराल के पैतृक गांव में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजित कराया था। आपसी सामंजस्य ठीक नही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नाथनगर स्थित काॅलेज के कार्यालय के भीतर प्रबंध तंत्र की जिम्मेदारी उठाने को लेकर मृतक प्रबंधक के भाई और मृतक प्रबंधक की पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस महिला सिपाहियों के साथ पहुंची। मामले को शांत कराया। तथा दोनों पक्षों को थाने में तलब किया। थाने में दोनों पक्षों के बीच कुछ संभ्रांत लोगों द्वारा समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आपसी सामंजस्य बनने की स्थिति बनती नही दिख रही थी। प्रबन्धक की पत्नी हेमलता ने ससुराल वालों तथा अन्य लोगों पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें