फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दस अपराधियों को किया गया जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
दस अपराधियों को किया गया जिला बदर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एडीएम कोर्ट ने सोमवार को दस अपराधियों को गुंडा घोषित करते हुए छह माह के लिए जिला बदर कर दिया।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बेलहर कला क्षेत्र के पिपरा प्रथम निवासी रजवंत सिंह, धनघटा क्षेत्र के कनैला निवासी राम अशीष, जिगिना निवासी विश्व विजय उर्फ भुअर, सुनील यादव, अनिल यादव, दुधारा क्षेत्र के चोरहा निवासी अफजाल, मदाईन निवासी नान्हू बंजारा, बढ़या माफी निवासी शहजाद, मोहम्मद नौशाद व महुली क्षेत्र के अछती निवासी सर्वदानन्द त्रिपाठी उर्फ बादे को जिला बदर घोषित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह माह की अवधि के लिए यह सभी अपराधी जिले की सीमा से बाहर रहेंगे। जिले की सीमा से बाहर जिस थाना क्षेत्र में रात्रि निवास करेंगे, संबंधित थाने की पुलिस को सूचना भी देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें