फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित होकर पलटा यात्रियों से भरा टेंपो, 12 घायल

Thu, 19 Dec 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र के समोगर सिकड़ा गांव के भट्ठे के पास ऑटो पलटने घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से म
विज्ञापन
मेंहदावल। नचनी गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर एक सवारी से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार 12 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मसिंहवा क्षेत्र से सवारी भरकर एक टेंपो मेंहदावल की तरफ आ रहा था। अभी वह नचनी गांव के पास ही पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में शिवानी, आयुष, विशंभर, आर्यन, तनु, सुमन, आकृति, अनुष्का, सीमा, अमित, गोलू को चोटें आई। एंबुलेंस के माध्यम से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया गया। सभी की स्थिति बेहतर है, प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। मेंहदावल के प्रभारी निरीक्षक रामकृपाल सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है, मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें