फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेंपो चालकों पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के वसूली ठेके के टोल कर्मचारियों ने टेंपो चालकों पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और सरकारी वसूली रसीद फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटार मिश्र, थाना धनघटा निवासी राजेश उपाध्याय ने कोतवाली खलीलाबाद में दी तहरीर में जानकारी दी कि वह नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के वसूली ठेके पर कार्यरत हैं। आरोप है कि पांच जुलाई को वह सीएनजी टेंपो की वसूली रसीद काट रहे थे। इसी दौरान चालक विशाल चौहान निवासी भग्गोभार ने निर्धारित शुल्क देने से इन्कार कर दिया।
विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन शाम करीब चार बजे विशाल चौहान अपने साथ शैलेश, साहिल और चार अन्य लोगों को लेकर गोरखल हनुमान मंदिर के पास पहुंचा। सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा वसूली की रसीदें फाड़कर फेंक दीं। मारपीट के दौरान उसकी जेब से करीब 1200 रुपये भी गिर गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर विपिन शुक्ला, रघुनाथ यादव सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी टेंपो से धनघटा की ओर भाग गए। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें