फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट से टेंपो चालक की मौत

Wed, 29 Mar 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक धर्मकांटा के पास बुधवार को वाहन की चपेट में आने से टेंपों चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे वाले वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन

मगहर चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट निवासी 45 वर्षीय जनक साहनी टेंपो चालक थे। बुधवार को वह अपने टेंपो पर खलीलाबाद से फल लादकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक धर्मकांटा के पास पहुंचे, उसी दौरान पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में टेंपो चालक जनक साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पीड़ित परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें