फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लगातार गिर रहा तापमान, सताने लगीं सर्द हवाएं

Sun, 15 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दिन में धूप निकलने से गलन से राहत मिली।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव से लगातार तापमान घट रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकल रही है, लेकिन लोगों को गलन से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नाै डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच पछुआ हवा चलने से ठंड और गलन बढ़ गई है। शाम होते ही लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
इस बीच बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारों की भीड़ दिखी। लोग जरूरत के मुताबिक ऊनी कपड़े खरीदते दिखे। इससे दुकानदार खुश नजर आए। व्यापारी श्याम बिहारी, मुरलीधर आदि ने कहा कि ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों की डिमांड ज्यादा है। इससे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें