फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रात्रि गश्त की बताएं लोकेशन, नहीं तो नपेेंगे थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रि गश्त की बताएं लोकेशन, नहीं तो नपेेंगे थानेदार
विज्ञापन

शहर और कस्बों में किराए के मकानों में रहने वालों का होगा सत्यापन
संतकबीरनगर। ठंड की दस्तक के साथ चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। एसपी ने चोरी की घटनाओं को रोकने का प्लान बनाया है। रात्रि गश्त की लोकेशन थानेदारों को प्रतिदिन व्हाटसएप ग्रुप पर भेजनी है। इसमें चूके तो जवाब देना होगा। यदि लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई तय है।
ठंड में चोर पुलिस के लिए चुनौती बन जाते हैं। दूसरे जिलों के चोर किराए का मकान लेकर शहर में रहते हैं। उनके गुर्गे रेकी कर पहले खाली मकानों को चिह्नित करते हैं। फिर चोर उन्हें निशाना बनाते हैं। गत वर्षों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी ने एक व्हाटसएप पर ग्रुप बनाया है। स्पेशल पुलिस टीम बनाई है। इसमें विभिन्न शाखाओं में तैनात पुलिस कर्मियों को शामिल किया है। पुलिस लाइंस में स्थापित 112 नंबर कार्यालय में इन पुलिस कर्मियों के बैठने की व्यवस्था की है। एसओ, चौकी प्रभारियों, हल्का के दरोगाओं को निर्देश दिए गए हैं कि रात्रि में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें।
रात्रि गश्त की लोकेशन ग्रुप में भेजें। स्पेशल पुलिस टीम के कर्मी उसकी मॉनीटरिंग करेंगे। मकान मालिकों को सुझाव दिए गए हैं कि वे किराएदारों के निवास का पूरा पता और मोबाइल फोन नंबर अवश्य सत्यापित कर मकान किराए पर दें। घुमंतू लोगों पर पुलिस कर्मी विशेष नजर रखेंगे।
पिछले दस वर्षों में चोरी और लूट की घटनाओं में प्रकाश में आए अपराधियों की पुलिस सूची कर रही है। यदि अपराधी दूसरे जनपदों के होंगे तो संबंधित जिलों की पुलिस से उनकी गतिविधि की जानकारी जुटाएंगे। चौकीदारों आदि के माध्यम से सूचना तंत्र को मजबूत कर गांवों में आने वाले संदिग्धों की जानकारी पुलिस जुटाएगी और फिर जांच करके कार्रवाई करेंगी। संवाद
...
जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक जिले में छह नकबजनी, छह वाहन चोरी और पांच अन्य चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हुआ है। पूर्व में हुई क्राइम मीटिंग में एसपी ने नाराजगी जताई थी। संबंधित एसओ को हिदायत दी है कि लंबित चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करें अन्यथा जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...
कोट
पूर्व में चोरी और लूट की घटनाओं में प्रकाश में आए अपराधियों की वर्तमान गतिविधि पता कर उनकी निगरानी बढ़ाई जाएगी। रात्रि गश्त की चेकिंग के लिए अलग से टीम गठित की गई है। हर हाल में चोरी की घटना रोकी जाएगी।
-सोनम कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें