संतकबीरनगर। अधिवक्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार सदर की शिकायत की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि छोटे-मोटे काम भी तहसीलदार नहीं करते है। हर बात पर सिर्फ टालमटोल करते है। अनुसूचित जाति की जमीन का एसडीएम के जरिए धारा 80 का आदेश पारित करने के बाद भी तहसीलदार कार्रवाई करने में टालमटोल करते है। अभिलेख दुरुस्तीकरण की प्रक्रिया में भी रुचि नहीं लेते है। डीएम ने तहसीलदार को कार्यालय बुलाया और वार्ता किया। तहसीलदार ने भी अपना पक्ष रखा। डीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वसन दिया कि जो नियम संगत होगा,उसे तहसीलदार जरुर करेंगे। संवाद