फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में घर में घुस कर सगे भाइयों को पीटा, चेन और नकदी छीन ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कटबंध में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घुसकर दो सगे भाइयों की पिटाई कर दी। आरोप है कि घर में रखा उपयोगी सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सोने की चेन और जेब से 5,000 रुपये छीन ले गए। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों पर मारपीट और लूट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कटबंध निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय शंकर सिंह का आरोप है कि विपक्षी आलोक कुमार सिंह, वंशीधर सिंह आदि से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि 15 जून को वह कचहरी जाने की तैयारी में थे। उसी दौरान अभियुक्तगण आलोक कुमार सिंह, बंशीधर सिंह, अमन सिंह, सतीश सिंह, रत्नेश सिंह, आदित्य गोलबंद होकर लाठी, डंडा, कट्टा लेकर उनकी हत्या करने की नीयत से घर पर चढ़ आए। आरोप है कि अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने उनके भाई राजेश्वर सिंह आए तो उन्हें भी मारापीटा। हम लोग किसी तरह जान बचाकर घर में भागे।
अभियुक्तगण पीछा करते हुए घर में घुस गए और घसीट कर दोनों लोगों को बुरी तरह से मारापीटा। उसके घर में रखा घर-गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त करके करीब 10000 रुपये का नुकसान किया। अभियुक्तगण आलोक सिंह व अमन सिंह ने उनके गले से सोने की चेन व शर्ट के ऊपरी जेब में रखे 5,000 रुपये छीन लिए। अभियुक्तगण के मारने से हम दोनों लोगों को काफी चोटें आई हैं। मौके पर गांव के तमाम लोग आ गए, तब जाकर लोगों की जान बची और अभियुक्तगण जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपियों पर घर में घुसकर मारने-पीटने, तोड़फोड़ करने और लूट का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें