फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तहसील बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां बढ़ीं

Tue, 03 Feb 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। तहसील में 5 फरवरी को होने वाले तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए सीधा मुकाबला है। वहीं उपाध्यक्ष व मंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार श्रीवास्तव और दिलीप कुमार राय के बीच सीधा मुकाबला है। महामंत्री पद पर मधुसूदन राय व मिठाई लाल के बीच तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पीयूष पाल व रविशंकर पांडेय के बीच सीधी टक्कर होने से चुनाव रोचक दौर में पहुंच गया है।
चुनाव अधिकारी लाल शरण सिंह ने बताया कि पिछले माह 22 जनवरी को होने वाला मतदान अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। आगामी 5 फरवरी को मतदान होगा। इससे पूर्व उपाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश नारायण व मंत्री पद पर आशुतोष कुमार मिश्र निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

चुनाव करीब पहुंचने से प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए संपर्क में जुटे हैं और समर्थन मांगने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चुनाव अधिकारी लाल शरण सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को मतदान के समय मतदाताओं को सिओपी कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें