फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तहसील प्रशासन ने पीडब्लूडी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को ढहाया

Thu, 24 Jul 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बंडा बाजार में पीडब्ल्यूडी की जमीन से अतिक्रमण हटाते हुए बुलडोजर
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के बंडा बाजार में स्थित पीडब्ल्यूडी की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से ढहवा दिया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम बंडा बाजार में पिछले तीन माह से क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि द्वारा पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर उस पर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग ने आपत्ति किया। जिस पर अवैध निर्माण को रोक दिया गया। पिछले कुछ दिनों से उक्त भूमि पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया। लगभग एक सप्ताह कार्य चलता रहा। इस बीच पीडब्ल्यूडी ने इसकी शिकायत एसडीएम धनघटा से किया।
एसडीएम धनघटा के निर्देश पर तहसीलदार रामजी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से खड़ी की गई 12 फुट ऊंची दीवार को ढहा दिया गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। तहसील प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में तहसीलदार धनघटा रामजी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर दीवार खड़ी की जा रही थी। एसडीएम के आदेश पर अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें