फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भैंस चराने गए किशोर की नाले में डूबने से मौत

Sun, 18 Aug 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। भरवलिया पांडेय सीवान में स्थित बहवा नाले में रविवार की शाम एक किशोर की डूबने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। वह अपने साथियों के साथ भैंस चराने गया था। किशोर के डूबने की जानकारी होते ही उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


नवदरी गांव निवासी लालजी यादव का बेटा 14 वर्षीय गोविंद साथियों के साथ भरवलिया पाण्डेय सीवान में भैंस चराने गया था। इसी दौरान जानवर नाले में चले गए। उन्हें निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने उसे पानी से निकालने का प्रयास शुरू किया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला गया। सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें