बखिरा। नगर पंचायत बखिरा क्षेत्र निवासी किशोरी को वहीं का एक युवक अपने कुछ सहयोगियों की मदद से एक सप्ताह पूर्व कहीं भगा ले गया। किशोरी अपने साथ घर से सोने के जेवर और 20 हजार रुपये भी लेकर गई है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि 11 जनवरी की शाम चार बजे गांव का ही राम अजोरे उसकी 16 वर्ष की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को भगाने में बिन्दू और शंकर ने भी सहयोग किया। आरोपी के बहकावे में आकर बेटी घर में रखा हुआ सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, नथिया व 20 हजार नगद भी अपने साथ में ले गई। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने अरोपी रामअजोरे, बिंदू व शंकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तलाश में जुट गई है।