हरिहरपुर/संतकबीरनगर। शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 14 केंद्राें पर आयोजित हुई। जिसमे 1739 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए जिलेभर से कुल 5222 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। प्रवेश परीक्षा प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि नवोदय की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 5222 छात्रों में 1739 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 3483 छात्र कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा में शामिल हुए। जिले में नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहा बेग, जगदगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल, डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल, आदर्श इंटर कॉलेज कुसुरूखुर्द, वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर, रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज मुखलिसपुर, रामविभूति यादव द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा, राष्ट्री इंटर कॉलेज पारसनगर बेलहर, आदर्श इंटर कॉलेज पचपेड़वा, उमरिया बाजाद आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार, नेता जी सुबाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार को केंद्र बनाया गया था। संवाद