फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात किशोरी से आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन आरोपी भाग गया। सूचना पर रात में ही 112 नंबर की पुलिस टीम पहुंच गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी रात दो बजे नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान गांव का आरोपी युवक बेटी का मुंह दबाकर अपने गोशाला में उठा ले गया। आरोपी युवक ने बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया, लेकिन आरोपी गलत काम करने में सफल रहा। बेटी कुछ देर बाद घर पहुंची और पूछने पर आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल किया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें