घर बुलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ सोमवार को दोपहर उसी गांव का युवक अपने घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। पीड़िता की मां का आरोप है कि गांव निवासी युवक ने 16 वर्षीय बेटी को अपने घर बुलाया। उसके घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। युवक किशोरी को अकेला पाकर घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। युवक के पड़ोस के लोग शक होने पर घटना की सूचना किशोरी के परिजनों को दी। किशोरी के परिजन जब युवक के घर पहुंचे तो किशोरी उन्हें आपबीती बताते हुए रोने लगी। इसकी सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।