संतकबीरनगर। धनघटा निवासी किशोर घर से साइकिल से निकला और वापस नहीं आया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी है। धनघटा निवासी मीना कुमारी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि 12 मई को दोपहर में उनका लड़का मनप्रीत सैनी उर्फ मन्नू (उम्र-15 वर्ष) घर पर किसी को बिना कुछ बताए साइकिल से कही पर चला गया। बेटे के घर वापस न आने पर परिजनों के साथ रिश्तेदारी व अन्य सभी जगहों पर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है।