संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के कौडिया की रहने वाली किशोरी सोमवार शाम को सिकरिया नाले में नहाने दौरान डूब कर लापता हो गई। सूचना पर आसपास के ग्रामीणों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाले में डूबी किशोरी की तलाश कराई, लेकिन अंधेरा होने की वजह से पता नहीं चल सका।
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि कौडिया की रहने वाली 15 वर्षीय गुड़िया, 12 वर्षीय कॉजल और 11 वर्षीय महिमा सोमवार शाम को गांव के पास सिकरिया नाले में नहाने गई थी। उसी दौरान गुड़िया गहराई में जाने की वजह से डूब गई। दोनाें ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को बुला कर नाले में डूबी किशोरी की तलाश कराई गई, लेकिन पता नहीं चल सका। इधर, बेटी का पता नहीं चलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। संवाद