फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलाकर किशोरी को दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बहलाकर किशोरी को ले गया दिल्ली, किया दुष्कर्म
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक दिल्ली ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लौटने पर उसे खलीलाबाद में एक दोस्त के घर पर रखा। उलाहना देने पर किशोरी और पिता की पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी युवक पर अपहरण, दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट एवं अन्य पर बलवा, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि 21 नवंबर की शाम को आरोपी युवक उसकी बेटी को घर से बहला-फुसलाकर खलीलाबाद ले गया, जहां से अपने भाई के साथ बेटी को दिल्ली ले गया। इस दौरान वह बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। 27 नवंबर को बेटी को लेकर वह खलीलाबाद आया। इस दौरान खलीलाबाद में अपने एक दोस्त के घर पर बेटी को रखा। इस बात की उलाहना लेकर जब वह 29 नवंबर को युवक के घर पहुंचा तो उसने अपने लोगों के साथ मिलकर उसकी तथा बेटी की पिटाई कर दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट तथा उसके भाई, मां तथा दोस्त के खिलाफ अपहरण, बलवा, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें