फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेंट का पाइप विद्युत तार से छूने पर किशोर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के सुघरा माफी गांव में सोमवार सुबह पशु मेले की तैयारी के दौरान टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। टेंट का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आ गया था।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे किशोर को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सोमवार सुबह पशु मेले के आयोजन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान टेंट लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार से छू गया। करंट प्रवाहित होते ही वहां मौजूद आकाश यादव (14) पुत्र चंद्र प्रकाश यादव उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए सीएचसी सेमरियावां ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आकाश दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम पसरा है।


थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि 29 सितंबर को सीएचसी सेमरियावां से मेमो मिला था। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा की कार्रवाई की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें