धनघटा। क्षेत्र के बरपरवा गांव के पास बुधवार की देर रात टेंट का सामान लाद कर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली गाईबसतपुर और प्रजातिपुर बांध से नीचे पलट गया।
ट्रॉली में सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। किशोर के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बरपरवा गांव निवासी एक शख्स टेंट हाउस का काम करता है। उसके दुकान पर गांव का रहने वाला चंदन (13) पुत्र राम चौथी टेंट का सामान ले जाने और लगाने का काम करता था। बुधवार की रात करीब 12:00 बजे ट्रैक्टर- ट्रॉली पर कहीं से सामान लाद कर वह बरपरवा लौट रहा था। ट्रैक्टर जब गांव के करीब पहुंचा तो चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राॅली जाकर बंधे के नीचे पलट गया। ट्रॉली पर सवार चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो कई लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे फंसे चंदन के शव को बाहर निकाले।
मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से किशोर की मौत हो गई।
कोई और नहीं घायल हुआ है। चंदन के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।