फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, तीन बाल-बाल बचे

Tue, 09 Jul 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा क्षेत्र के फेउसी गांव में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के फेउसी गांव में सोमवार को तालाब में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिजन किशोर को लेकर जिला चिकित्सालय गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। वहीं उसके साथ नहाने गए तीन अन्य बालक भी डूब गए थे, लेकिन लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। जिसमें से एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है जबकि दो अन्य खतरे से बाहर हैं।

फेउसी गांव निवासी सुमित 14 वर्ष पुत्र श्रवण कुमार गांव की अनुराधा 14 वर्ष पुत्री योगेंद्र, आलोक 10 वर्ष पुत्र योगेंद्र व एक अन्य बालक के साथ गांव के निकट स्थित अगता तालाब में दोपहर में नहाने गए थे। नहाते समय सुमित गहराई में चला गया। डूबते समय बचाव के लिए सुमित ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग बचाने का प्रयास करते सुमित डूब गया। अन्य तीनों बच्चे घबड़ा गए। आस पास के लोगों ने चारों को किसी तरह से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुमित को लेकर परिजन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चले गए। डॉक्टरों ने देखते ही सुमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि आलोक और एक अन्य बालक प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। अनुराधा का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने सुमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर विधायक अनिल त्रिपाठी भी जिला अस्पताल पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें