फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में डूबने से किशोरी की मौत

Fri, 04 Aug 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


धर्मसिंहवा। क्षेत्र के सिकरी वार्ड की एक किशोरी की शुक्रवार को पोखरे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह नित्यक्रिया के बाद पोखरे के पास गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


धर्मसिंहवा क्षेत्र के सिकरी की विंदेश्वरी देवी ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सोनी खेत में काम करने के लिए बढ़या सिवान में गई थी। खेत में काम करने के दौरान नित्यक्रिया के लिए बढ़या के पश्चिम पोखरे के पास गई, जहां उसका पैर फिसल जाने के कारण वह पोखरे में गिर गई। जानकारी होने पर जब तक उसे बचाया जाता, तबतक उसकी मौत हो गई थी। प्रभारी एसओ रामप्रवेश यादव ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी पीड़ित के घर पर गए और मामले की जानकारी हासिल की। पीड़ित मां ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुजारिश की। इसके बाद पंचनामा कराकर शव सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि इस घटना को लेकर कई प्रकार की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें