फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: फंदे से लटक कर किशोरी ने की खुदकुशी, मां खेत में गई थी धान काटने

Mon, 31 Oct 2022 02:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो सवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवती के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रीता की फाइल फोटो।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनघटा क्षेत्र के बछईपुर में रविवार को किशोरी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी रीता पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ ने रविवार को कमरे में छत के कुंडे में साड़ी के सहारे लटक कर आत्म हत्या कर ली। पीड़ित मां निर्मला देवी ने कमरे में बेटी का शव लटका देख कर शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। घटना के वक्त मां खेत में धान काटने गई थी।
विज्ञापन


पीड़ित निर्मला बेटी की मौत के गम से बदहवाश थी। घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवती के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें