फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म के लिए आशा व संगिनी को मिलेंगे एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिफार्म के लिए आशा व संगिनी को मिलेंगे एक हजार रुपये
विज्ञापन

कार्य के दौरान यूनिफार्म में रहना होगा अनिवार्य
संतकबीरनगर। आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी के यूनिफार्म के मद में शासन ने बढ़ोत्तरी कर दी है। अब इन्हें यूनिफार्म के लिए एक हजार रुपये मिलेंगे। यह निर्देश दिए गए हैं कि कार्य के दौरान यूनिफार्म अवश्य धारण करें।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी को कार्य क्षेत्र में यूनिफार्म में कार्य करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि अब आशा व आशा संगिनी को यूनिफार्म के लिए प्रति आशा और आशा संगिनी एक हजार रुपये मिलेंगे। पूर्व में यूनिफार्म के मद में छह सौ रुपये मिलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिफार्म के लिए बजट भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही यह अपेक्षा की गई है कि आशा और आशा संगिनी के किसी भी बैठक में प्रतिभाग करने, राजकीय कार्यों, क्षेत्र भ्रमण के दौरान यूनिफार्म में रहना और कार्य संपादित करना सुनिश्चित कराया जाए। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि निर्देश का अनुपालन कराने का निर्देश दे दिया गया है। जल्द ही आशा व आशा संगिनी के यूनिफार्म मद में प्राप्त धनराशि उन्हें उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें