फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर चचेरे भाई को पीटा

Sun, 18 May 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही युवक पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने किशोरी की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया और विरोध करने पर चचेरे भाई को पीटा पुलिस को दी तहरीर में छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी बहन की उम्र 16 वर्ष है। स्कूल पर जाते समय गांव का ही सूरज उल्ट-सीधी बातें कहकर छींटाकशी करता है। जानकारी होने पर उसके बाद परिजन युवक के घर गए तथा उसके परिवार के लोगों से उसको समझाने को कहा। फिर भी वह नहीं माना औैर उसने चोरी-चुपके फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। जब उसने विरोध किया तो गाली देते हुए उसके साथ मारपीट की। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें