फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी ने तामेश्वरनाथ धाम मंदिर के पोखरे में लगाई छलांग, माैत

Sat, 15 Mar 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की रात तामा गांव निवासी एक किशोरी की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से किशोरी को पोखरे से बाहर निकाला गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

तामा गांव निवासी भिखारी की 17 वर्षीय पुत्री जूही शुक्रवार की रात करीब नौ बजे तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर के पोखरे में छलांग लगा दी। परिजनों का कहना है कि जूही किसी बात पर घर से नाराज होकर निकली थी। परिजन भी उसके पीछे ही थे। पोखरे में छलांग लगाने के बाद परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद किशोरी को पोखरे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची तामेश्वरनाथ चौकी पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें