फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल किशोरी की मौत

Tue, 06 May 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अनुष्का यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरैया गांव में गत 3 मई को हुई मारपीट में घायल किशोरी ने मंगलवार को जीवन और मौत से जूझते हुए केजीएमयू लखनऊ में दम तोड़ दिया। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने उसी गांव के दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सरैया गांव का निवासी कुलदीप यादव शनिवार को देर शाम चाय की दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही प्रभु यादव व श्रीराम यादव पुत्रगण दुर्बली, इंदल यादव पुत्र मिठ्ठ, ओम प्रकाश यादव पुत्र छोटेलाल, दीपक यादव पुत्र श्रीराम यादव ने मिलकर अपशब्द कहते हुए लाठी, डंडा और ईंट से बुरी तरह से मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनकी छोटी 17 वर्षीय अनुष्का यादव, भाई प्रदीप यादव, अनिल यादव व दादी तीजा देवी बचाव के लिए पहुंचीं।
आरोपियों ने उनको भी पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसमें अनुष्का की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। अनुष्का की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। केजीएमयू लखनउ में इलाज के दौरान अनुष्का ने मंगलवार की दोपहर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दो माह पहले सुलझ चुका था विवाद
गांव में जिन लोगों के परिवार से जमीन का विवाद चल रहा था वह दो माह पहले सुलझ चुका था। लेकिन आरोपियों को यह मंजूर नहीं था। इसलिए वह हमेशा मारपीट करने की कोशिश में लगे रहते थे। अनुष्का के पिता की मौत हो चुकी थी। वह दो बहन और दो भाई थे। इनमें वह तीसरे नंबर पर थी तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उससे छोटा एक भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें