फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देर रात बहाल हुई बिजली आपूर्ति, दिन में फिर हुई दिक्कत

Tue, 24 Jun 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर क्षेत्र में सोमवार की देर रात तक दो वार्ड में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। सोशल मीडिया पर बिजली फाल्ट की समस्या दूर करने की गुहार लगाते रहे। अवर अभियंता के नेतृत्व में देर रात तक विद्युत कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे तब कहीं 11 बजे रात के बाद वार्ड में विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। वहीं मंगलवार को फाल्ट आने से फिर अपूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन


रविवार की रात आई आंधी बारिश में मेंहदावल ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई। शहर से लेकर गांव तक करीब 300 गांव अंधेरे में डूब गए। लोग परेशान रहे। इनवर्टर जवाब दे गया पानी की टंकी खाली हो गई और मोबाइल चार्ज के लिए लोग भटकते रहे। काफी मशक्कत के बाद शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शाम पांच बजे के बाद बहाल हो गई। लेकिन नगर के अंजाहिया बाजार तथा बहवोलिया वार्ड की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। जिससे करीब 300 घर अंधेरे में डूबे रहे।
करीब 10:40 पर शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई और अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारी विद्युत फाल्ट की समस्या दूर करने के लिए देर रात तक लग रहे। रात 12 बजे के बाद सुचारू रूप से मिल पाया। वहीं दिन में भी विद्युत आपूर्ति मंगलवार को प्रभावित रहा। कस्बे के उत्तर पट्टी पूरवा राजाबरारी समेत अन्य स्थानों पर बिजली फाल्ट की समस्या दूर करने में बिजली निगम के लोग जुटे रहे। दिन में करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी पानी के कारण तथा लगातार बरसात होने के कारण विद्युत फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। जिसे दूर करने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। फिलहाल नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बहाल है कहीं से कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें