फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों को मिला स्मार्ट फोन

Wed, 24 May 2023 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर स्थित शिवप्रसाद आईटीआई कॉलेज में डात्रो में स्मार्ट फोन व टेबलेट वितरित करती मुख्यतिथि।संव
विज्ञापन
मगहर। शिव प्रसाद आईटीआई कॉलेज शेरपुर मगहर के विद्यार्थियों में बुधवार को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इस दौरान 22 छात्रों को स्मार्ट फोन दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता फूलचंद ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है। इसमें एक कौशल विकास योजना भी है। इसके तहत स्नातक और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के जरिये स्मार्ट फोन दिया जा रहा है। ताकि किताबी शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

इस दौरान आईटीआई कॉलेज के अभिजीत, अभिषेक मद्धेशिया, आदित्य राय, अमन कुमार, धीरज यादव, प्रेम चंद्र भारती, दीपांशु कुमार, शुभम कुमार, विपिन शर्मा, अंकित चौरसिया, विवेक राय, दीपक कुमार, दिवाकर कुमार, मोहम्मद इजहार, मो साहिल, रितेश शर्मा, सत्य नारायण, शिवम शुक्ला, सुजीत सिंह, विशाल कुमार यादव, अरुण यशोदा को स्मार्ट फोन दिया गया। निदेशक विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि उनके विद्यालय में 56 छात्र पंजीकृत हैं, जिसमें 22 छात्रों को टेबलेट प्रदान किया गया है। इसके अलावा शेष अन्य छात्रों को उनका कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें भी टेबलेट, स्मार्टफोन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जेके गुप्ता, रणजीत कन्नौजिया, मक्खन लाल, अफरोज खान, गुड्डू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें