फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरकार छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ रही

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। रामनरेश चौधरी निजी आईटीआई कॉलेज रमवापुर सरकारी में बुधवार को नि:शुल्क टैबलेट वितरण समारोह हुआ। इसमें 22 छात्रों को टैबलेट दिया गया। प्रबंधक रामनरेश चौधरी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार छात्रों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्हें अधिकतम तकनीकी सुविधाओं से लैस कर रही है। इसका लाभ उठाकर सूचना क्रांति के इस युग में समय के साथ चलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टैबलेट व स्मार्टफोन तकनीकी युग के दो मजबूत स्तंभ हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मेघावी विद्यार्थियों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। इससे ऑनलाइन शिक्षा अध्ययन का काम आसान हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश चौधरी, संजय कुमार शुक्ला, अर्जुन कुमार, इंद्रजीत प्रजापति, सिराजुद्दीन, आफताब आलम, आदर्श नायक, आदित्य मौर्या, अफसर अली, अजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें