फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गड़ही की खोदाई के लिए टीम गठित

Sun, 31 Dec 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। ब्लाॅक के बिगरामीर में अतिक्रमण की गई गड़ही की खोदाई के लिए बीडीओ ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम ने तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बिगरामीर गांव के अब्दुर्रहमान पुत्र बशीर अहमद ने गांव में गड़ही पर अतिक्रमण होने से जल निकासी की समस्या पर ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिक़ायत पर तहसीलदार खलीलाबाद ने हलका लेखपाल से जांच कराई। तहसीलदार की ओर से बीडीओ से गड़ही की खोदाई कराने के लिए कहा गया। ब्लाॅक स्तर से अब तक गड़ही की खोदाई न होने पर शिकायत कर्ता ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम खलीलाबाद ने बीडीओ को मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया। बीडीओ ओपी सिंह ने मनरेगा एपीओ योगेन्द्र पांडेय व ब्लाॅक टीए उदयभान शर्मा को मामले का निस्तारण कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें