संतकबीरनगर। सीओ अंबरीष सिंह भदौरिया के स्थानांतरण के बाद रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। मेंहदावल में तैनात रहे सीओ अंबरीश सिंह भदौरिया का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय लखनऊ हो गया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सेवा कार्यों की सराहना करने के साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न व फूल-माला पहनाकर ससम्मान विदाई दी। इसके साथ ही उपस्थित अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने भी फूल माला पहनाकर सीओ को सम्मानित किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल राघवेंद्र सिंह राठौर, धनघटा सीओ केशवनाथ, यातायात सीओ दीपांशी राठौर, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव समेत अन्य मौजूद रहे।