फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने 280 स्कूलों की सत्यापन रिपोर्ट सौंपी, माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने 280 स्कूलों की सत्यापन रिपोर्ट सौंपी, माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने के लिए 280 विद्यालयों ने बोर्ड की वेबसाइट पर सूचना अपलोड की थी। जिसके बाद डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया था। 20 दिसंबर को टीम ने सभी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करते हुए अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी।
विज्ञापन

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए विद्यालयों को केंद्र बनाया जाना है। जिसके लिए जिले के 280 विद्यालयों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपनी सूचना अपलोड की थी। जिसके बाद डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन कर 20 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी थी। टीम ने विद्यालयों पर जाकर बाउंड्रीवाल, विद्यार्थियों के बैठने के लिए डेस्क बेंच, शिक्षकों की संख्या, पानी की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरा, विद्यालयों की मान्यता, कमरों की स्थिति, विद्यालय तक जाने के लिए रास्ते आदि का भौतिक सत्यापन किया। तीनों तहसीलों के एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट को माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा। उसके बाद अंकों के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें