फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लाइन लाॅस रोकेने के लिए टीम गठित

Mon, 01 Jul 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-शेड्यूल निर्धारित कर क्षेत्रवार उपभोक्ताओं के कनेक्शन जांच की सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

- कनेक्शन जांच से लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की होगी पूर्ति
- 62 फीडरों में से 10 पर ज्यादा लाइन लाॅस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में लाइन लाॅस व बिजली चोरी रोकने के लिए निगम की तरफ से संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया है। टीम का क्षेत्रवार शेड्यूल निर्धारित करके कनेक्शन जांच के निर्देश दिए गए हैं। पहले ज्यादा लाॅस वाले 10 फीडरों पर बिजली चोरी रोका जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके, और विभाग को समय से राजस्व प्राप्त हो।
जनपद में करीब तीन लाख से ज्यादा कनेक्शनधारी हैं। इनमें से हजार उपभोक्ता ही समय से बिल जमा करते हैं। इससे विभाग का राजस्व बकाया चल रहा है और समय से राजस्व प्रतिपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा जिले के 62 फीडर में से 10 पर ज्यादा लाइन लाॅस पाया जा रहा है। ऐसे में विभाग में बिजली चोरी को रोकने और लाइन लाॅस को कम करने के लिए अधीक्षण अभियंता के स्तर से जांच टीम गठित करके बिजली कनेक्शन की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं विजिलेंस टीम के साथ ही स्थानीय स्तर पर निगम के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में कनेक्शन की जांच करेंगे। इसके लिए शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। तय शेड्यूल के हिसाब से टीम पूर्व निर्धारित क्षेत्र के गांव व कस्बों में जाकर कनेक्शन की जांच करेगी। संबंधित कनेक्शन का लोड बढ़ाने के साथ ही बकाया बिजली के उपभोक्ताओं से वसूली की जाएगी। जहां पर भी बिजली चोरी पाया जाएगा, उन परिसर के स्वामियों के खिलाफ विभागीय नियमानुसार केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कनेक्शन जांच के लिए टीम बनाई गई है। विजिलेंस टीम के साथ स्थानीय स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जांच टीम में शामिल करके कनेक्शन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। जांच के दौरान जहां भी बिजली चोरी पाया जाएगा, संबंधित के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- रमेश सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें