फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों की अनियमितता की जांच के लिए टीम गठित

Sat, 23 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के तेनुहारी सोयम में विकास कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायत पर डीएम ने दो सदस्यीय टीम गठित की है। जांच टीम ने बीडीओ सेमरियावां से शिकायत बिंदुओं व परियोजना से संबंधित अभिलेख मांगा है, जिससे जांच की कार्रवाई की जा सके। तेनुहारी सोयम गांव के सत्य प्रकाश पुत्र लोकनाथ तिवारी ने 21 जुलाई को डीएम को शपथ पत्र के साथ विभिन्न बिंदुओं पर शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में बड़े पैमाने पर धांधली व भ्रष्टाचार किया गया है। एक ही कार्य पर दो दो बार भुगतान कराया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। डीएम ने जिला उपायुक्त श्रम रोजगार व जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया हैं।
विज्ञापन

जांच टीम अधिकारी जिला उपायुक्त श्रम रोजगार ने बीडीओ सेमरियावां को पत्र लिखकर शिकायत पत्र से संबंधित समस्त बिंदुओं व परियोजना का अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बीडीओ सेमरियावां धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पत्र मिला है। ग्राम सचिव से शिकायत से संबंधित अभिलेख मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें