फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम डी विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम-डी ने प्राप्त किया, जिसमें आकाश चौधरी, चांदनी, फलक नाजिश एवं लकी शामिल रहे। द्वितीय स्थान टीम-सी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसमें रिमझिम, आराधना, नेहा, अंशु मौर्य एवं रंजना शामिल रहीं। तृतीय स्थान टीम-ए ने प्राप्त किया, जिसमें अतुल, काजल, पलक आस्फीया एवं निधि शामिल रहीं। प्रतियोगिता में टीम-बी के प्रतिभागियों में आदित्य, विवेक चौरसिया, रोहन, सहबास एवं गीता ने प्रतिभाग किया।
विभागाध्यक्ष डाॅ. शशिकांत राय का कहना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं प्रतियोगी गतिविधियों के आयोजन के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार भारतीय, डॉ. हेमंत शंकर, डॉ. विजय मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें