फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों की भाषा और गणित की समझ को परखेंगे शिक्षक

Wed, 26 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की भाषाई और गणितीय दक्षता की जांच के लिए उन्हें पढ़ना, लिखना और गणित के सवालों को हल करना सिखाया जाएगा, जिससे बच्चों का समग्र विकास हो सके। इसका उद्देश्य बच्चों को उनकी भाषा और गणित की क्षमता में सुधार करना है। प्राइमरी स्कूलों में इसकी खास तौर पर जांच की जाएगी। जांच की प्रक्रिया में, शिक्षक बच्चों को अक्षर, शब्द और कहानी पढ़वाएंगे, उन्हें संख्याओं की पहचान, जोड़ और भाग जैसे गणितीय कौशल सिखाएंगे।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों के पढ़ने और गणितीय दक्षता की जांच सभी प्रारंभिक स्कूलों में होगी। टेस्टिंग टूल से बच्चों के भाषा में अक्षर ज्ञान, शब्द ज्ञान, अनुच्छेद और कहानी पढ़ने की क्षमता की जांच और गणित में अंक पहचान, संख्या पहचान, जोड़ और भाग की दक्षता की जांच की जाएगी। पूछे गए प्रश्नों के आधार पर बच्चों के पढ़ने और गणितीय दक्षता को निर्धारित किया जाएगा। जो बच्चे कमजोर होंगे उन्हें पढ़ाकर कर दक्ष बनाया जाएगा। उसके बाद अंतिम दक्षता की जांच की जाएगी। सभी प्रधानाध्यापकों को बच्चों की टेस्टिंग टूल से जांच कर प्रपत्र में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि भाषाई और गणितीय दक्षता की जांच के लिए शिक्षक मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन


0
भाषाई दक्षता की जांच
- पठन कौशल : बच्चे अक्षर, शब्द, अनुच्छेद और कहानी पढ़ने में कितने सक्षम हैं, इसकी जांच की जाएगी।
- समझ : शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चे जो पढ़ रहे हैं, उसे समझ पा रहे हैं या नहीं।

0
गणितीय दक्षता की जांच

- संख्या पहचान : बच्चे संख्याओं को पहचानने में सक्षम हैं या नहीं।
- जोड़ और भाग : बच्चों को जोड़ और भाग जैसी गणितीय क्रियाओं का ज्ञान है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।

0
दक्षता को बेहतर बनाने के तरीका
सक्रिय शिक्षण : बच्चों को केवल रटने के बजाय, सक्रिय रूप से सीखने और गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

समग्र विकास : भाषा शिक्षण के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व विकास और जीवन कौशल का विकास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें