संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सेमरियावां के अध्यक्ष मो. आजम ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चार मार्च दिन सोमवार को ब्लॉक के समस्त शिक्षकों की तरफ से 21 सूत्री मांगो को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
कहा की विभाग ने टैबलेट उपलब्ध कराया है तो सिम भी विभाग की तरफ से उपलब्ध कराएं। शिक्षक व्यक्तिगत आईडी से सिम का प्रयोग कदापि नही करेंगे। जिला उपाध्यक्ष जफीर अली ने कहा की पुरानी पेंशन, 31 उपार्जित अवकाश आदि मांगो के समर्थन में बीआरसी पर विशाल ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक स्कूली शिक्षा को ज्ञापन भेजा जाएगा।