फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल पहुंचने वाले बुजुर्गों की अलग से ओपीडी आरक्षित

Sun, 03 Mar 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 22 में देखेंगे चिकित्सक, पांच बेड अस्पताल में किया गया आरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में अब बुजुर्गों को इलाज के लिए लाइन में नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए अलग से ओपीडी में एक कक्ष बुजुर्गाें के लिए रहेगा। जहां पर चिकित्सक सिर्फ बुजुर्ग मरीजों को देखेंगे और इलाज समेत दवा की समुचित व्यवस्था कराएंगे। अस्पताल में पांच बेड बुजुर्गों के आरक्षित रहेगा ताकि अगर भर्ती की नौबत आती है तो उन्हें भर्ती कर इलाज किया जाएगा।

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके लिए पहले पर्ची काउंटर पर पर्ची बनती है। उसके बाद चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लाइन लगाने के बाद ही उनका इलाज व परामर्श हो पाता है। लगभग 50 से 60 की संख्या में कई बीमारियों के बुजुर्ग मरीज पहुंचते हैं। इधर सीएमओ कार्यालय ने बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए ओपीडी के कक्ष संख्या 22 को बुजुर्ग मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. सरफराज को बुजुर्ग मरीज को देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कक्ष में मरीजों को देखेंगे। बुजुर्ग की पर्ची पहले काटी जाएगी। साथ ही अस्पताल के जनरल वार्ड में पांच बेड बुजुर्ग मरीज के लिए आरक्षित रखा जाएगा ताकि मरीजों को भर्ती कर बेहतर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन



बुजुर्ग मरीजों के लिए अस्पताल की ओपीडी में 22 नंबर कक्ष को आरक्षित किया गया है। यहां पर डॉ. सरफराज मरीजों को देखेंगे और काउंसिलिंग कर दवा लिखेंगे ताकि बुजुर्ग मरीजों को परेशान न होना पड़े।
डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें